ग्राम मनैया, पोस्ट मुंगारी
तहसील करछना, प्रयागराज – 212301, उत्तर प्रदेश, भारत
सरार वंश धामविधान एवं संविधान← मुख्य पृष्ठअंतरराष्ट्रीय धाराधर फाउंडेशन न्यास
वेबसाइट की सदस्यता, अनुमोदन, बैठक और अभिलेख प्रक्रिया ट्रस्ट डीड तथा स्वीकृत नियमावली के अनुसार व्यवस्थित है।

तहसील करछना, प्रयागराज – 212301, उत्तर प्रदेश, भारत
जिला गोरखपुर, उत्तर प्रदेश, भारत
मूल उद्देश्य
फाउंडेशन सार्वजनिक एवं धर्मार्थ उद्देश्यों के लिए कार्य करता है। इसकी आय और संपत्ति केवल न्यास के उद्देश्यों में प्रयुक्त होगी; किसी सदस्य का निजी दावा या लाभांश नहीं होगा।
विश्वभर में बसे धाराधर सरार, भारद्वाज गोत्रीय दुबे/द्विवेदी परिवारों की पहचान, पारिवारिक जुड़ाव और सहयोग।
विद्यालय, महाविद्यालय, प्रशिक्षण, शोध, तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा को प्रोत्साहन।
स्वास्थ्य शिविर, चिकित्सा सहायता, महिला-बाल कल्याण, वरिष्ठ नागरिक और जरूरतमंदों की सहायता।
भारतीय संस्कृति, संस्कृत, वैदिक अध्ययन, योग, कला, साहित्य, संगीत और धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रम।
मानवाधिकार, भाईचारा, पर्यावरण संरक्षण, ग्रामीण विकास, आपदा राहत और विधिक सहायता।
युवा, महिला, वृद्ध, विवाह सहयोग, पारिवारिक संस्कार तथा संवाद/मध्यस्थता से विवाद समाधान।
संवैधानिक ढाँचा
धाराधर सरार दुबे वंश, भारद्वाज गोत्र की पहचान के बाद निर्धारित अंशदान एवं अनुमोदन से आजीवन न्यासी बनाए जाते हैं। उन्हें मतदान का अधिकार प्राप्त है।
समाजसेवी व्यक्ति आजीवन/प्रबंध न्यासी की संस्तुति और अध्यक्ष के अनुमोदन से सामान्य न्यासी हो सकते हैं; नियमावली के अनुसार उन्हें मतदान अधिकार नहीं है।
अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मुख्य पर्यवेक्षक, मुख्य प्रबंध निदेशक तथा अन्य आजीवन न्यासी मिलकर प्रबंध न्यासी मंडल बनाते हैं।
वेबसाइट पर आए दावे की पहचान अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रबंध न्यासी एवं आजीवन न्यासियों की संवैधानिक प्रक्रिया से जाँची जाएगी। अनुमोदन से पहले प्रविष्टि सार्वजनिक नहीं होगी।
बैठक एवं निर्णय
प्रबंध न्यासियों की बैठक में उपस्थित और मतदान करने वाले सदस्यों के बहुमत से निर्णय; बराबरी की दशा में अध्यक्ष का casting vote.
विशेष प्रशासनिक विषय, नए नियम तथा न्यास के उद्देश्य/विधान में संशोधन के लिए निर्धारित 2/3 बहुमत।
अध्यक्ष का कार्यकाल पाँच वर्ष; कार्यकाल पूर्ण होने पर आजीवन/प्रबंध न्यासियों द्वारा पुनर्निर्वाचन।
धारा 13 के अभिलेख
इन अभिलेखों की अभिरक्षा अंतरराष्ट्रीय कार्यालय में अध्यक्ष/उपाध्यक्ष के अधीन रहेगी।
ऑनलाइन प्रणाली मूल ट्रस्ट डीड और स्वीकृत संविधान/नियमावली का प्रशासनिक माध्यम है। किसी भी अंतर की स्थिति में हस्ताक्षरित एवं पंजीकृत मूल दस्तावेज प्रभावी माना जाएगा।
वंश आवेदन करें